अर्थशास्र सम्पूर्ण हल

  • व्यष्टि
  • समष्टि
  • अर्थव्यवस्था
  • सांख्यिकी
  • MCQ
  • PAPER
  • GK
  • BOOK
MCQ | प्रतिस्पर्धा रहित बाजार (NCERT Chapter 6) | कक्षा 12 व्यष्टि अर्थशास्त्र के महत्वपूर्ण प्रश्न

MCQ | प्रतिस्पर्धा रहित बाजार (NCERT Chapter 6) | कक्षा 12 व्यष्टि अर्थशास्त्र के महत्वपूर्ण प्रश्न

कक्षा 12 व्यष्टि अर्थशास्त्र के अध्याय 6, 'प्रतिस्पर्धा रहित बाजार' (Non-Competitive Markets) के टॉप 30+ MCQ प्रश्न-उत्तर यहाँ देखें। NCERT पर आधारित इन महत्वपूर्ण प्रश्नों से बोर्ड परीक्षा 2026 में अपना स्कोर 100% सुनिश्चित करें!

इकाई - 6 प्रतिस्पर्धा रहित बाजार
बहुविकल्पीय प्रश्न
1. निम्न में से बाजार का कौन सा स्वरूप कीमत निर्धारित करता है।
A. एकाधिकार
B. अल्पाधिकार
C. पूर्ण प्रतियोगिता
D. एकाधिकारी प्रतियोगिता
उत्तर - A. एकाधिकार
2. बाजार स्थिति जिसमें वस्तु का केवल एक विक्रेता होता है।
A. एकाधिकार
B. अल्पाधिकार
C. द्वाधिकार
D. कोई नहीं
उत्तर - A. एकाधिकार
3. अल्पाधिकारी बाजार की वह संरचना है।
A. जिसमें अनेक क्रेता विक्रेता हैं
B. अनेक क्रेता एक विक्रेता हैं
C. एक विक्रेता अनेक क्रेता हैं
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर - D. इनमें से कोई नहीं
4. किस बाजार में सीमांत आगम कीमत के बराबर होता है।
A. एकाधिकार में
B. अल्पाधिकार में
C. द्वाधिकार में
D. पूर्ण प्रतियोगिता में
उत्तर - D. पूर्ण प्रतियोगिता में
5. बाजार मांग और बाजार पूर्ति समान रहने पर स्थिति अनुरूप होती है।
A. संतुलित कीमत के बराबर
B. न्यूनतम कीमत के बराबर
C. अधिकतम कीमत के बराबर
D. कोई नहीं
उत्तर - A. संतुलित कीमत के बराबर
6. एकाधिकारी प्रतियोगिता की धारणा को दिया है।
A. हिक्स ने
B. चेंबरलिंन ने
C. श्रीमती रॉबिंसन ने
D. सेम्युल्सन ने
उत्तर - B. चेंबरलिंन ने
7. विभेदीकृत उत्पादन विशेषता है।
A. केवल एकाधिकारी प्रतियोगिता
B. केवल अल्पाधिकार
C. एकाधिकारी प्रतियोगी एवं अल्पाधिकार
D. एकाधिकार
उत्तर - C. एकाधिकारी प्रतियोगी एवं अल्पाधिकार
8. किस बाजार में वस्तु विभेद पाया जाता है।
A. पूर्ण प्रतियोगिता
B. एकाधिकार
C. एकाधिकारी प्रतियोगिता
D. कोई नहीं
उत्तर - C. एकाधिकारी प्रतियोगिता
9. एकाधिकारी बाजार की विशेषता है।
A. फर्मों का स्वतंत्र प्रवेश एवं बहिर्गमन
B. पूर्ति की अत्यंत छोटी सी मात्रा
C. वस्तु विभेद
D. मूल्य विभेद
उत्तर - D. मूल्य विभेद
10. एकाधिकारी फर्म निर्धारित कर सकती है।
A. वस्तु की कीमत तथा मांग
B. कीमत तथा बेचे जाने वाला उत्पादन
C. कीमत तथा बिक्री की मात्रा
D. कीमत तथा बिक्री की मात्रा दोनों
उत्तर - C. कीमत तथा बिक्री की मात्रा
11. अल्पकाल में एकाधिकारी फर्म को होता है।
A. साधारण लाभ
B. असाधारण लाभ
C. हानि
D. उपर्युक्त तीनों
उत्तर - D. उपर्युक्त तीनों
12. किस दशा में वस्तु का विक्रेता या निर्माता अकेला होता है।
A. पूर्ण प्रतियोगिता
B. अपूर्ण प्रतियोगिता
C. एकाधिकार
D. अल्पाधिकार
उत्तर - C. एकाधिकार
13. बड़ी संख्या में क्रेता विक्रेता होते हैं।
A. पूर्ण प्रतियोगिता में
B. एकाधिकारी प्रतियोगिता में
C. दोनों A और B
D. अल्पाधिकार में
उत्तर - B. एकाधिकारी प्रतियोगिता में
14. दीर्घकाल में एकाधिकारी को होता है।
A. साधारण लाभ
B. असाधारण लाभ
C. साधारण हानि
D. असाधारण हानि
उत्तर - B. असाधारण लाभ
15. कीमत विभेद संभव है।
A. अपूर्ण प्रतियोगिता में
B. पूर्ण प्रतियोगिता में
C. एकाधिकार में
D. सभी में
उत्तर - C. एकाधिकार में
16. विक्रेता थोड़ी संख्या में होते हैं।
A. अल्पाधिकार में
B. पूर्ण प्रतियोगिता में
C. अपूर्ण प्रतियोगिता में
D. एकाधिकार में
उत्तर - A. अल्पाधिकार में
17. बाजार की निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता है।
A. एक क्षेत्र
B. क्रेताओं और विक्रेताओं की स्थिति
C. वस्तु का एक मूल्य
D. उपर्युक्त सभी
उत्तर - D. उपर्युक्त सभी
18. वस्तु की कीमत एवं मांग में प्रतिलोम संबंध पाया जाता है।
A. एकाधिकार में
B. एकाधिकारी प्रतियोगिता में
C. एकाधिकार एवं एकाधिकारी प्रतियोगिता में
D. पूर्ण प्रतियोगिता में
उत्तर - C. एकाधिकार एवं एकाधिकारी प्रतियोगिता में
19. बाजार का वर्गीकरण किया जा सकता है।
A. समय के आधार पर
B. क्षेत्र के आधार पर
C. प्रतियोगिता के आधार पर
D. उपर्युक्त सभी
उत्तर - D. उपर्युक्त सभी
20. एकाधिकारी बाजार की विशेषता है।
A. फर्मों का स्वतंत्र प्रवेश एवं बहिर्गमन
B. पूर्ति की अत्यंत छोटी सी मात्रा
C. वस्तु विभेद
D. मूल्य विभेद
उत्तर - D. मूल्य विभेद
21. एकाधिकारी से आशय है।
A. अपने क्षेत्र में एक ही उत्पादक
B. वस्तु की कोई निकट स्थानापन्न न होना
C. फर्मों के प्रवेश पर प्रतिबंध
D. उपर्युक्त सभी
उत्तर - D. उपर्युक्त सभी
एक शब्द में उत्तर
Note - पूर्ण प्रतियोगिता बाजार में एक विक्रेता बाजार की बहुत छोटी हिस्सेदारी बेचता है अतः वह बाजार मूल्य को प्रभावित नहीं कर सकता तथा बाजार में वस्तुओं का समरूप होना जिससे उन प्रतियोगिता बाजार में विक्रय लागतों का अभाव पाया जाता है।
प्रश्न उत्तर
1. एकाधिकारी बाजार में फर्मों की संख्या कितनी होती है। एक
2. टमाटर का बाजार किस प्रकार के बाजार का उदाहरण है। अल्पकालीन स्थानीय
3. बाजार में पाई जाने वाली प्रतियोगी फर्मों के समूह को क्या कहते हैं। उद्योग
4. किस बाजार में वस्तु (उत्पादन) का कोई निकट स्थानापन्न नहीं होता। एकाधिकार
5. अल्पाधिकार की वह कौन सी महत्वपूर्ण विशेषता है जिसमें एक फर्म की नीति दूसरी फर्म की क्रियाओं को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करती है। परस्पर निर्भरता
6. व्यावहारिक रूप से किस प्रतियोगिता की स्थिति नहीं पाई जाती। पूर्ण प्रतियोगिता
7. असामान्य लाभ या हानि किस प्रतियोगिता में होती है। एकाधिकार
8. एकाधिकारी का मुख्य उद्देश्य होता है। लाभ अधिकतम करना
9. कीमत विभेद की नीति काम करती है। एकाधिकार में
10. गैर मूल्य प्रतियोगिता किस बाजार की विशेषता है। एकाधिकारी प्रतियोगिता
11. किस बाजार में विक्रय लागतों का अभाव पाया जाता है। पूर्ण प्रतियोगिता
12. किस बाजार में उपभोक्ता को पूरे बाजार में वस्तु विशेष की कीमत की जानकारी होती है। पूर्ण प्रतियोगिता
13. AR = MR = MC किस बाजार की विशेषता है। पूर्ण प्रतियोगिता
सत्य/असत्य
1. एक एकाधिकारी फर्म अपनी कीमत पर वस्तु की कोई भी मात्रा बेच सकती है।
असत्य
2. पूर्ण प्रतियोगिता में उत्पादक अलग-अलग क्रेताओं से अलग-अलग कीमतें ले सकते हैं।
असत्य
3. एकाधिकार बाजार में फर्म और उद्योग में कोई अंतर नहीं होता।
सत्य
4. सामान्यतः विक्रेताओं की संख्या कम तथा क्रेताओं की संख्या अधिक होने से पूर्ण प्रतियोगिता का अभाव पाया जाता है।
सत्य
5. एकाधिकार की तुलना में एकाधिकारी प्रतियोगिता में मांग अपेक्षाकृत लोचदार होती है।
सत्य
6. अल्पाधिकार प्रतियोगिता का मांग वक्र अनिश्चित होता है।
सत्य
7. अपूर्ण प्रतियोगिता एक व्यावहारिक दशा है।
सत्य
8. एकाधिकारी प्रतियोगिता का मांग वक्र अनिश्चित होता है।
सत्य
9. एकाधिकारी कीमत, प्रतियोगी कीमत से अधिक होती है।
सत्य
10. एकाधिकारी सदैव लाभ प्राप्त करता है।
असत्य
11. अल्पाधिकार में फर्में कार्टेल बना लेती हैं।
सत्य
रिक्त स्थानों की पूर्ति
Note - एकाधिकार बाजार व्यवस्था में अकेला ही विक्रेता होता है अतः फर्म और उद्योग में अंतर नहीं किया जा सकता।
प्रश्न उत्तर
1. पूर्ण प्रतियोगी बाजार में विक्रेता ........... वस्तुएं बेचते हैं। समरूप
2. एक एकाधिकारी का वस्तु की पूर्ति पर पूर्ण ............ होता है। नियंत्रण
3. ............ में फर्म के मांग वक्र का स्वरूप जानना कठिन होता है। अल्पाधिकार
4. दो से अधिक फर्म का होना ............ बाजार में आवश्यक है। अल्पाधिकार
5. ............ बाजार में दीर्घकाल में फर्म असामान्य लाभ प्राप्त करती है। एकाधिकार
6. ............ बाजार में विज्ञापन लागतें कुल लागत का एक बड़ा हिस्सा होती हैं। अल्पाधिकार
7. (AR>MR) औसत आगम > सीमांत आगम ............ बाजार की विशेषता है। एकाधिकार
8. ............ बाजार में दीर्घकाल में फर्म असामान्य लाभ प्राप्त करती है। एकाधिकार
9. अल्पाधिकार में मांग की आड़ी लोच ............ होती है। अनिश्चित
10. आधुनिक युग में बिना ताज (मुकुट) का बादशाह (राजा) ............ कहलाता है। एकाधिकारी
11. एकाधिकारी द्वारा उत्पादित वस्तुओं की मांग की लोच ............ होती है। कम
12. दीर्घकाल में एक एकाधिकारी फर्म को ............ मिलता है। असाधारण लाभ
13. एकाधिकारी वस्तु का ............ कीमत निर्माता होता है। स्वयं
14. ............ बाजार में फर्म और उद्योग में अंतर नहीं होता, दोनों एक ही होती हैं। एकाधिकार
15. पूर्ण प्रतियोगी बाजार में ............ क्रेता एवं विक्रेता होते हैं। अधिक संख्या में
16. समरूप वस्तु का उत्पादन ............ बाजार की विशेषता है। पूर्ण प्रतियोगिता
17. ............ बाजार में फर्म और उद्योग में अंतर नहीं होता, दोनों एक ही होती हैं। एकाधिकार
18. ............ बाजार में विज्ञापन लागतें, कुल लागत का एक बड़ा हिस्सा होती हैं। अल्पाधिकार
19. (AR > MR) औसत आगम > सीमांत आगम ............ बाजार की विशेषता है। एकाधिकार
सही जोड़ी बनाइए
1. फर्म का साम्य A. स्थानीय बाजार
2. सोना B. AR=MR
3. दूध C. अंतर्राष्ट्रीय बाजार
4. कपड़ा D. राष्ट्रीय बाजार
उत्तर - 1-B, 2-C, 3-A, 4-D
1. लाख की चूड़ियां A. अंतर्राष्ट्रीय बाजार
2. पेट्रोल का बाजार B. प्रादेशिक बाजार
3. वस्तु विभेद C. एकाधिकार
4. मूल्य विभेद D. एकाधिकारी प्रतियोगिता
उत्तर - 1-B, 2-A, 3-D, 4-C
1. पूर्ण प्रतियोगिता A. वस्तु के केवल एक विक्रेता
2. एकाधिकार B. प्रतियोगिता में एकाधिकारी तत्व पूर्णतया अनुपस्थित
3. बाजार C. क्रेता एवं विक्रेता बड़ी संख्या में
4. एकाधिकारी प्रतियोगिता D. वस्तु की लागत से
5. विशुद्ध प्रतियोगिता E. एक क्षेत्र
6. वस्तु की पूर्ति का संबंध F. विभेदीकृत उत्पादन
उत्तर - 1-C, 2-A, 3-E, 4-F, 5-B, 6-D

Post a Comment

और नया पुराने
click
в