अर्थशास्र सम्पूर्ण हल

  • व्यष्टि
  • समष्टि
  • अर्थव्यवस्था
  • सांख्यिकी
  • MCQ
  • PAPER
  • GK
  • BOOK
स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर भारतीय अर्थव्यवस्था | कक्षा 11 अध्याय 1 | SchoolEconomics

स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर भारतीय अर्थव्यवस्था (अध्याय 1)

कक्षा 11वी भारतीय अर्थव्यवस्था का विकास - संपूर्ण प्रश्नोत्तर संग्रह

स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर भारतीय अर्थव्यवस्था
महत्वपूर्ण तथ्य:

ब्रिटिश इंडिया स्टीम नेविगेशन कंपनी की स्थापना 1854 की गई। किसी राष्ट्र के अर्थ प्रबंधन तथा विकास से संबंधित समस्त पहलुओं का विवेचन व विश्लेषण अर्थव्यवस्था कहलाता है। भारत में अंग्रेजी शासन काल लगभग 200 वर्षों तक रहा।

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ)
1. स्वतंत्रता के समय भारतीय अर्थव्यवस्था का घटक है।
A. प्राथमिक क्षेत्र कृषि क्षेत्र
B. द्वितीय क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र
C. तृतीय क्षेत्र क्षेत्र
D. उपरोक्त सभी
उत्तर - D. उपरोक्त सभी
2. भारत को स्वतंत्रता कब मिली।
A. 15 अगस्त 1945
B. 15 अगस्त 1947
C. 26 जनवरी 1947
D. 26 जनवरी 1950
उत्तर - B. 15 अगस्त 1947
3. विभाजन के फल स्वरुप लगभग कितने किलोमीटर रेल लाइन पाकिस्तान में चली गई ।
A. 100
B. 1000
C. 1100
D. 11,000
उत्तर - D. 11,000
4. देश में सन 1947 में ऊर्जा उत्पादन क्षमता थी।
A. 1200 मेगावाट
B. 1400 मेगावाट
C. 1600 बिलियन यूनिट
D. 2100 बिलियन यूनिट
उत्तर - B. 1400 मेगावाट
5. तृतीय क्षेत्र किसे कहा जाता है ।
A. कृषि क्षेत्र को
B. सेवा क्षेत्र को
C. औद्योगिक क्षेत्र को
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर - B. सेवा क्षेत्र को
6. 1947- 48 में भारतवर्ष में प्रति व्यक्ति आय क्या थी ।
A. ₹50
B. ₹150
C. ₹230
D. ₹500
उत्तर - C. ₹230
7. निम्न में से किस सुविधा को सामाजिक अधोसंरचना में सम्मिलित नहीं किया जाता ।
A. बैंकिंग सुविधाएं
B. शिक्षा सुविधाएं
C. नागरिक सुविधाएं
D. स्वास्थ्य सुविधाएं
उत्तर - A. बैंकिंग सुविधाएं
8. स्वतंत्रता प्राप्ति के समय भारत की सर्वाधिक जनसंख्या कार्यरत थी।
A. प्राथमिक क्षेत्र में
B. द्वितीय क्षेत्र में
C. तृतीय क्षेत्र में
D. उपयुक्त में से कोई नहीं
उत्तर - A. प्राथमिक क्षेत्र में
9. भारत में पहली जनगणना किस वर्ष में हुई।
A. 1901
B. 1881
C. 1947
D. 1950
उत्तर - B. 1881
10. ब्रिटिश उपनिवेशकवाद की अवस्था थी।
A. वाणिज्यिक
B. औद्योगिक
C. वित्तीय पूंजीवाद
D. उपर्युक्त सभी
उत्तर - D. उपर्युक्त सभी
11. ब्रिटिश काल में भारत की राष्ट्रीय आय की गणना का पहला प्रयास किसने किया ।
A. विलियमसन डिग्बी
B. फिण्डले सिराज
C. वी के आर वी राव
D. दादा भाई नौरोजी
उत्तर - D. दादा भाई नौरोजी
12. अंग्रेजों ने आकर किस अर्थव्यवस्था को जन्म दिया।
A. पिछड़ी अर्थव्यवस्था
B. अर्द्ध सामंतवादी अर्थव्यवस्था
C. सुस्त अर्थव्यवस्था
D. सामान्य अर्थव्यवस्था
उत्तर - B. अर्द्ध सामंतवादी अर्थव्यवस्था
13. देश के स्वतंत्रता के समय कृषकों का शोषण किया जा रहा था।
A. जनता द्वारा
B. विद्यार्थी द्वारा
C. व्यापारी द्वारा
D. जमींदारों द्वारा
उत्तर - D. जमींदारों द्वारा
14. भारतवर्ष में सर्वप्रथम रेल परिवहन कब शुरू हुआ ।
A. सन 1963 में
B. सन 1710 में
C. सन 1853 में
D. सन 1810 में
उत्तर - C. सन 1853 में
15. स्वतंत्रता के पूर्व भारत की कितनी आबादी कृषि कार्य में संलग्न है।
A. 65%
B. 75%
C. 85%
D. 95%
उत्तर - C. 85%
16. स्वतंत्रता के समय देश में कृषि की स्थिति थी।
A. पिछड़ी
B. अच्छी
C. सामान्य
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर - A. पिछड़ी
17. भारत-इंग्लैंड का उपनिवेश बना था।
A. 1600 में
B. 1858 में
C. 1885 में
D. 1940 में
उत्तर - B. 1858 में
18. नागपुर योजना का संबंध है।
A. विद्युत शक्ति से
B. सड़क का विकास से
C. संचार सेवाओं से
D. चीनी उद्योग से
उत्तर - B. सड़क का विकास से
19. भारत में रेल सेवा प्रारंभ हुई थी।
A. 1853 में
B. 1960 में
C. 1881 में
D. 1932 में
उत्तर - A. 1853 में
20. वर्ष 1951 में भारत वर्ष में कार्यशील जनसंख्या कितने प्रतिशत थी।
A. 15%
B. 50%
C. 8%
D. 42%
उत्तर - A. 15%
21. निम्न में से कौन सा परंपरागत ऊर्जा का स्रोत नहीं है ।
A. विद्युत शक्ति
B. कोयला
C. वायु शक्ति
D. पैट्रोलियम
उत्तर - C. वायु शक्ति
22. स्वतंत्रता पूर्व भारत का 50% से अधिक व्यापार किस देश के साथ था।
A. इंग्लैंड
B. पाकिस्तान
C. चीन
D. रूस
उत्तर - A. इंग्लैंड
23. आजादी के पूर्व भारत की कितनी जनसंख्या कृषि कार्य में संलग्न थी।
A. 85%
B. 75%
C. 60%
D. 50%
उत्तर - A. 85%
24. निम्न में से कौन सा गैर परंपरागत ऊर्जा का स्रोत नहीं है।
A. विद्युत शक्ति
B. आण्विक शक्ति
C. वायु शक्ति
D. बायोगैस
उत्तर - A. विद्युत शक्ति
एक शब्द में उत्तर
प्रश्न उत्तर
1. शिक्षा ,स्वास्थ्य एवं आवास को कौन सी संरचना में शामिल किया जाता है। सामाजिक
2. भारत में पहली रेलगाड़ी कब और कहां चलाई गई । 1853 में मुंबई और ठाणे के बीच
3. स्वतंत्रता प्राप्ति के समय सर्वाधिक महत्वपूर्ण क्षेत्र कौन सा था। प्राथमिक क्षेत्र
4. स्वतंत्रता के पूर्व सर्वाधिक व्यापार किस देश से होता था। इंग्लैंड
5. प्राथमिक क्षेत्र में आने वाली किन्ही दो मदों के नाम बताइए। कृषि, पशु पालन
6. देश के विभाजन से देश के कौन-कौन से उद्योगों को भारी हानि हुई है । सूती वस्त्र उद्योग
7. इंडियन पोस्ट ऑफिस एक्ट किस वर्ष बना । 1898
8. भारत से निर्यात की जाने वाली वस्तुएं थी। जूट एवं कपास
9. उद्योग अर्थव्यवस्था के कौन से क्षेत्र में आते हैं । द्वितीयक क्षेत्र
10. स्वतंत्रता के समय भारत में कितने प्रतिशत जनसंख्या सेवा क्षेत्र पर निर्भर थी। 17.3%
11. राष्ट्रीय आवास बैंक की स्थापना कौन से वर्ष में की गई। 1988 में
12. स्वतंत्रता प्राप्ति के समय आर्थिक व सामाजिक आधारभूत संरचनाएं किस अवस्था में थी । अविकसित
13. अंग्रेजों ने भारत आकर किस अर्थव्यवस्था को जन्म दिया। अर्द्ध सामंतवादी
14. वित्तीय पूंजीवाद किस सन से प्रारंभ हुआ। 1858 के बाद
15. स्वतंत्रता के समय भारत का सर्वाधिक महत्वपूर्ण क्षेत्र कौन सा था। प्राथमिक क्षेत्र
16. राष्ट्रीय आय संबंधी आंकड़े सर्वप्रथम किसने दी है । दादा भाई नौरोजी
17. स्वतंत्रता के समय सूती कपड़ा मिले कहां-कहां केंद्रित थी । महाराष्ट्र और गुजरात
18. चाय उद्योग स्थापना का क्षेत्र है। आसाम
19. भारत में वायु परिवहन का शुभारंभ कब हुआ। 1927 में
20. जब किसी देश की वास्तविक राष्ट्रीय आय में लंबे समय तक कोई वृद्धि नहीं होती तो उसे कौन सी अर्थव्यवस्था कहते हैं। गतिहीन
21. टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी टिस्को की स्थापना किसने की थी। जमशेदजी टाटा
22. भवन निर्माण उद्योग को किस क्षेत्र का उद्योग माना जाता है। द्वितीय क्षेत्र
23. भारत एक धनी देश है यहां गरीब लोग रहते हैं यह कथन किस पुस्तक से लिया गया है । एशियन ड्रामा
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
प्रश्न उत्तर
1. शिक्षा स्वास्थ्य एवं आवास को.......... संरचना में शामिल किया जाता है । सामाजिक
2. भारत में स्वतंत्रता के समय ..........क्षेत्र पर जनसंख्या की निर्भरता न्यूनतम थी । द्वितीय
3. अंग्रेजी शासन में कृषि के व्यवसायीकरण से खाद्यान्नों के उत्पादन में........... हुई। कमी
4. स्वतंत्रता प्राप्ति के समय कृषि क्षेत्र में उत्पादन का स्तर ..............था। निम्न
5. औपनिवेशिक अर्थव्यवस्था........…... चरणों में विभाजित है । तीन
6. भारत में प्रथम रेलगाड़ी........ से ............के मध्य चलाई गई। मुंबई, ठाणे
7. कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं वानिकी को....……. क्षेत्र में शामिल किया जाता है। प्राथमिक
8. भारत में विद्युत उत्पादन सन.......... मैं प्रारंभ हुआ। 1900
9. स्वतंत्रता से पूर्व ......….......उद्योग का केंद्रीयकरण बंगाल राज्य में था। जूट पटसन
10. 1941 की जनगणना के अनुसार उस समय भारत में साक्षरता की दर .........प्रतिशत थी। 17
11. स्वतंत्रता के समय भारत में लगभग .........प्रतिशत जनसंख्या कृषि पर निर्भर थी। 72
12. ब्रिटिश शासन के पूर्व भारत की अर्थव्यवस्था........... थी । शुदृढ
13. भारत में सन 1951 में साक्षरता की दर .....थी। 18.3
14. ब्रिटिश शासन के समय भारतीय अर्थव्यवस्था का........... हुआ। शोषण
15. सन ............में इंडियन पोस्ट ऑफिस एक्ट बना । 1898
16. मछली पालन अर्थव्यवस्था के ..............क्षेत्र में शामिल है। प्राथमिक
17. ब्रिटिश शासन काल की अंतिम जनगणना 1941 में भारत में ..........प्रतिशत साक्षरता थी। 17
18. निर्माण संबंधी क्रियाएं ..............क्षेत्र में आते हैं । द्वितीयक
19. भारत में सन 1951 में साक्षरता का प्रतिशत............ था। 18.3
20. बैंक में बीमा को अर्थव्यवस्था के ..............क्षेत्र में शामिल किया जाता है। तृतीयक
21. जमीदारी प्रथा भारत में सन.......... में प्रारंभ हुई थी। 1793
22. ब्रिटिश शासन के पूर्व भारतीय अर्थव्यवस्था............ काफी दशा में थी। आत्मनिर्भरता की
सत्य असत्य लिखिए।
1. कोयला ऊर्जा का परंपरागत साधन है ।
सत्य
2. स्वतंत्रता के समय ग्रामीण क्षेत्रों में देसी बैंकर और साहूकार विद्या वक्ताओं की पूर्ति करते थे।
सत्य
3. अंग्रेजों के आगमन से पूर्व भारत की अर्थव्यवस्था आत्मनिर्भर थी।
सत्य
4. भारत में सन 1951 में व्यक्तियों की संभावित आयु 32 वर्ष थी।
सत्य
5. कपड़ा उद्योग का केंद्रीय करण मुंबई हुआ था।
सत्य
6. स्वतंत्रता के समय भारत में औपनिवेशिक अर्थव्यवस्था थी।
सत्य
7. औपनिवेशिक शासन में भारत में रेलों का विकास हुआ ।
सत्य
8. भारत में दूरसंचार सेवा 1957 में शुरू हुई ।
सत्य
9. किसी भी देश के आर्थिक विकास में ऊर्जा का सर्वाधिक महत्व है।
सत्य
10. ब्रिटिश नीति के परिणाम स्वरूप भारत में कृषि का व्यवसायीकरण हो गया।
सत्य
11. भारतीय अर्थव्यवस्था को स्वतंत्रता के समय विभाजन से हानि हुई।
सत्य
12. ब्रिटिश काल में सेवा क्षेत्र का योगदान 10% था।
सत्य
13. ब्रिटिश शासन के दौर में लगभग 85% आबादी कृषि कार्यों में कार्यरत थी।
सत्य
14. भारत में पहली रेलगाड़ी मुंबई से थाने तक चलाई गई थी।
सत्य
15. देश के विभाजन का भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।
सत्य
16. ब्रिटिश नीतियां के परिणाम स्वरुप आर्थिक निष्कासन किया गया ।
सत्य
17. अंग्रेजी शासन भारत का दौरा शोषण करता था ।
सत्य
18. ब्रिटिश शासन काल में सेवा क्षेत्र का योगदान लगभग 10% था।
सत्य
19. ब्रिटिश काल में कच्चे माल का आयात किया जाता था ।
असत्य
20. ब्रिटिश काल में भारत के हस्तशिल्प उद्योग का तेजी से विकास हुआ।
असत्य
21. विकसित अर्थव्यवस्था अच्छी कृषि पर आधारित होती है।
असत्य
22. भारत में प्रथम जनगणना 1950 में हुई थी।
असत्य
23. स्वतंत्रता के पूर्व भारतीय अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण निर्णय अमेरिकन लेते थे ।
असत्य
24. टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी की स्थापना 1906 में हुई थी।
असत्य
25. कोयला गैर परंपरागत ऊर्जा का साधन है।
असत्य
26. इंग्लैंड से आयातित मशीन से बनी हुई वस्तुओं के कारण भारतीय 10th कारों का खूब विकास हुआ।
असत्य
27. बुर्जुआ शब्द जर्मनी भाषा का शब्द है।
असत्य
28. ब्रिटिश शासन ने दस्तकारी व कुटीर उद्योगों का विकास किया।
असत्य
29. ब्रिटिश काल में कच्चे माल का आयात किया जाता था ।
असत्य
30. भारत में प्रथम जनगणना 881 में हुई थी।
असत्य
सही जोड़ी बनाइए।
1. प्राथमिक क्षेत्र A. कृषि क्षेत्र
2. द्वितीय क्षेत्र B. औद्योगिक क्षेत्र
3. तृतीय क्षेत्र C. सेवा क्षेत्र
4. भारत की स्वतंत्रता D. 15 अगस्त 1947
5. पहली जनगणना E. 1881 में
उत्तर: 1–A, 2–B, 3–C, 4–D, 5–E

Post a Comment

और नया पुराने
click
в