अर्थशास्र सम्पूर्ण हल

  • व्यष्टि
  • समष्टि
  • अर्थव्यवस्था
  • सांख्यिकी
  • MCQ
  • PAPER
  • GK
  • BOOK
MCQ | आगम एवं लागत (NCERT Chapter 3) | कक्षा 12 व्यष्टि अर्थशास्त्र के महत्वपूर्ण प्रश्न

MCQ | आगम एवं लागत (NCERT Chapter 3) | कक्षा 12 व्यष्टि अर्थशास्त्र के महत्वपूर्ण प्रश्न

कक्षा 12 व्यष्टि अर्थशास्त्र के अध्याय 3, 'आगम एवं लागत' (Revenue & Cost) के टॉप MCQ प्रश्न-उत्तर यहाँ देखें। NCERT पर आधारित इन महत्वपूर्ण प्रश्नों से बोर्ड परीक्षा 2025 में अपना स्कोर 100% सुनिश्चित करें!

इकाई - 3 आगम एवं लागत
बहुविकल्पीय प्रश्न
1. भौतिक अदाओं और भौतिक प्रदा के बीच संबंध को कहते हैं।
A. लागत फलन
B. आगम फलन
C. उत्पादन फलन
D. तकनीकी फलन
उत्तर - C. उत्पादन फलन
2. अल्पकाल में उत्पादन फलन का कौन सा नियम लागू होता है।
A. परिवर्तनशील अनुपातों का नियम
B. पैमाने के प्रतिफल
C. दोनों A और B
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर - A. परिवर्तनशील अनुपातों का नियम
3. उत्पादन की प्रथम अवस्था में...
A. कुल उत्पादन में बढ़ती हुई दर से वृद्धि होती है।
B. सीमांत उत्पादन घटता है
C. सीमांत उत्पादन बढ़ता है।
D. दोनों A और B
उत्तर - D. दोनों A और B
4. उत्पादन प्रारंभ होने से पहले इनमें से कौन सी लागत पाई जाती है।
A. कुल लागत
B. सीमांत लागत
C. स्थिर लागत
D. परिवर्तनशील लागत
उत्तर - C. स्थिर लागत
5. निम्न में से कौन सा स्थिर लागत का उदाहरण नहीं है।
A. भूमि तथा भवन पर व्यय
B. प्लांट एवं मशीनरी पर व्यय
C. अस्थाई श्रमिकों का मजदूरी और वेतन
D. लाइसेंस फीस
उत्तर - C. अस्थाई श्रमिकों का मजदूरी और वेतन
6. पैमाने के बढ़ते प्रतिफल की दशा में उत्पादन में परिवर्तन तब होता है। जब –
A. सभी साधनों में परिवर्तन अनुपातिक हो
B. एक साधन में परिवर्तन अनुपातिक हो
C. दो साधनों में परिवर्तन अनुपातिक हो
D. चार साधन में परिवर्तन अनुपातिक
उत्तर - A. सभी साधनों में परिवर्तन अनुपातिक हो
7. स्थिर लागत को कहते हैं।
A. परिवर्तनशील लागत
B. प्रमुख लागत
C. पूरक लागत
D. अल्पकालीन लागत
उत्तर - C. पूरक लागत
8. एक फर्म अपने स्थिर साधनों को किस अवधि में नहीं बदल सकती।
A. कभी भी
B. दीर्घकाल में
C. अल्पकाल में
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर - C. अल्पकाल में
9. कुल उत्पाद कैसे निकाला जा सकता है।
A. ΣAP
B. ΣTP
C. ΣMP
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर - B. ΣTP
10. उत्पादन फलन को व्यक्त करता है।
A. Ax=P
B. QxDx
C. Qx=f(A,B,C,D)
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर - C. Qx=f(A,B,C,D)
11. निम्न में से कौन सा स्थिर लागत का उदाहरण नहीं है।
A. भूमि और भवन पर व्यय
B. प्लांट एवं मशीनरी पर व्यय
C. अस्थाई अकस्मिक श्रमिकों की लागत
D. लाइसेंस फीस
उत्तर - C. अस्थाई अकस्मिक श्रमिकों की लागत
12. उत्पादन प्रारंभ होने के पहले निम्न में से कौन सी लागत पाई जाती है।
A. स्पष्ट लागत
B. अस्पष्ट लागत
C. स्थिर लागत
D. परिवर्तनशील लागत
उत्तर - C. स्थिर लागत
13. वस्तु की 12 इकाइयों को उत्पादित करने पर औसत लागत ₹40 है। ऐसे में 12 इकाइयों के उत्पादन की कुल लागत होगी।
A. 28
B. 52
C. 248
D. 666
उत्तर - उपरोक्त दिये विकल्प गलत हैं
Note - सही उत्तर इस प्रकार होगा: औसत लागत = कुल लागत / उत्पादन की मात्रा, AC = TC / Q, 40 = x / 12, 480 = x, सही उत्तर ₹480 होगा।
14. स्थिर साधनों के प्रयोग में परिवर्तन नहीं किया जा सकता।
A. अल्पकाल में
B. दीर्घकाल में
C. दोनों में
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर - A. अल्पकाल में
15. प्रमुख लागत का दूसरा नाम है।
A. परिवर्तनशील लागत
B. स्थिर लागत
C. पूरक लागत
D. वास्तविक लागत
उत्तर - A. परिवर्तनशील लागत
16. परिवर्तनशील लागत का दूसरा नाम निम्नलिखित में से कौन सा है।
A. प्रमुख लागत
B. पूरक लागत
C. सीमांत लागत
D. कुल लागत
उत्तर - A. प्रमुख लागत
17. उत्पत्ति के नियमों का आधुनिक रूप है।
A. सम सीमांत उपयोगिता नियम
B. मांग का नियम
C. पूर्ति का नियम
D. परिवर्तनशील अनुपातों का नियम
उत्तर - D. परिवर्तनशील अनुपातों का नियम
18. उत्पत्ति वृद्धि नियम लागू होने का कारण है।
A. साधनों की विभाज्यता
B. सर्वोत्तम संयोग
C. श्रम विभाजन
D. उपर्युक्त सभी
उत्तर - D. उपर्युक्त सभी
19. औसत आगम को कहते हैं।
A. मूल्य
B. आय
C. कीमत
D. पूर्ति
उत्तर - C. कीमत
20. कौन सी लागत शून्य नहीं हो सकती।
A. सीमांत लागत
B. स्थिर लागत
C. परिवर्तनशील लागत
D. अवसर लागत
उत्तर - B. स्थिर लागत
21. पैमाने के प्रतिफल की अवस्थाएं होती हैं।
A. 2
B. 4
C. 5
D. 3
उत्तर - D. 3
22. उत्पादन फलन में उत्पादन किसका होता है।
A. कीमत का
B. उत्पत्ति के साधनों का
C. कुल व्यय का
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर - B. उत्पत्ति के साधनों का
23. दीर्घकालीन उत्पादन फलन का संबंध निम्न में से किससे है।
A. मांग के नियम से
B. उत्पत्ति वृद्धि नियम से
C. पैमाने के प्रतिफल नियम से
D. मांग की लोच से
उत्तर - C. पैमाने के प्रतिफल नियम से
24. अल्पकालीन उत्पादन की दशा में एक विवेकशील उत्पादक किस अवस्था तक उत्पादन करना पसंद करेगा।
A. प्रथम अवस्था
B. द्वितीय अवस्था
C. तृतीय अवस्था
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर - B. द्वितीय अवस्था
25. उत्पादन के साधन क्या हैं।
A. भूमि
B. श्रम
C. पूंजी
D. यह सभी
उत्तर - D. यह सभी
26. उत्पादन का सक्रिय साधन है।
A. पूंजी
B. श्रम
C. भूमि
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर - B. श्रम
27. मौद्रिक लागत में निम्नलिखित में से किसे सम्मिलित किया जाता है।
A. सामान्य लाभ
B. स्पष्ट लागत
C. अस्पष्ट लागत
D. उपरोक्त सभी
उत्तर - D. उपरोक्त सभी
28. औसत परिवर्तनशील लागत है।
A. TVC*Q
B. TVC+Q
C. TVC-Q
D. TVC/Q
उत्तर - D. TVC/Q
29. अवसर लागत का वैकल्पिक नाम है।
A. आर्थिक लागत
B. संतुलन मूल्य
C. सीमांत लागत
D. औसत लागत
उत्तर - A. आर्थिक लागत
30. निम्नलिखित में कौन स्थिर लागत नहीं है।
A. बीमा का प्रीमियम
B. ब्याज
C. कच्चे माल की लागत
D. फैक्ट्री का किराया
उत्तर - C. कच्चे माल की लागत
31. उत्पादन से घटक होते हैं।
A. दो
B. तीन
C. चार
D. पांच
उत्तर - D. पांच
Note - उत्पादन के पांच साधन: भूमि, पूंजी, श्रम, साहस, संगठन
32. उत्पाद के प्रकार होते हैं।
A. कुल उत्पाद
B. औसत उत्पाद
C. सीमांत उत्पाद
D. सभी
उत्तर - D. सभी
33. प्रतिफल के नियम हैं।
A. एक
B. दो
C. तीन
D. चार
उत्तर - C. तीन
Note - प्रतिफल के तीन नियम हैं: बढ़ते प्रतिफल, स्थिर प्रतिफल, घटते प्रतिफल
34. पैमाने के प्रतिफल की दशा में उत्पादन में परिवर्तन तब होता है जब
A. सभी साधनों में परिवर्तन आनुपातिक हो
B. एक साधन में परिवर्तन अनुपातिक हो
C. दो साधन में परिवर्तन अनुपातिक हो
D. चार साधन में परिवर्तन अनुपातिक हो
उत्तर - A. सभी साधनों में परिवर्तन आनुपातिक हो
Note - दीर्घकाल में उत्पादन के सभी साधन परिवर्तनशील हो जाते हैं, सभी साधनों में अनुपातिक परिवर्तन का उत्पादन पर प्रभाव को मापा जाता है।
35. स्थिर लागत को कहते हैं।
A. परिवर्तनशील लागत
B. प्रमुख लागत
C. पूरक लागत
D. अल्पकालीन लागत
उत्तर - C. पूरक लागत
36. स्थिर लागत का उदाहरण नहीं है।
A. पूंजी का ब्याज
B. भवन का किराया
C. यंत्रों पर मूल्य हास
D. माल का क्रय
उत्तर - D. माल का क्रय
Note - माल का क्रय परिवर्तनशील लागत है।
37. परिवर्तनशील लागत का उदाहरण नहीं है।
A. माल का क्रय
B. श्रम
C. प्रत्यक्ष व्यय
D. पूंजी पर ब्याज
उत्तर - D. पूंजी पर ब्याज
Note - पूंजी पर ब्याज स्थिर लागत है।
38. कुल लागत में उत्पादन की मात्रा से भाग देने पर प्राप्त होती है।
A. परिवर्तनशील लागत
B. औसत स्थिर लागत
C. औसत परिवर्तनशील लागत
D. कुल औसत लागत
उत्तर - B. औसत स्थिर लागत
Note - औसत स्थिर लागत = कुल लागत / उत्पादन की मात्रा & AFC=AC/Q
39. जब सीमांत उत्पाद बढ़ता है तो
A. कुल उत्पाद बढ़ती दर से बढ़ता है
B. कुल उत्पाद अपने अधिकतम बिंदु पर होता है
C. कुल उत्पाद घटती दर से बढ़ता है
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर - A. कुल उत्पाद बढ़ती दर से बढ़ता है
Note - सीमांत उत्पाद के बढ़ने से कुल उत्पाद भी मोड़ के बिंदु तक बढ़ती दर से बढ़ता है।
40. जब सीमांत उत्पाद औसत उत्पाद से अधिक होता है तो
A. औसत उत्पाद घटता है पर धनात्मक रहता है
B. औसत उत्पाद बढ़ता है
C. औसत उत्पाद समान होता है और अधिकतम होता है
D. औसत उत्पाद सीमांत उत्पादकता के बराबर होता है
उत्तर - B. औसत उत्पाद बढ़ता है
41. एक फर्म अपने स्थिर साधनों को किस अवधि में नहीं बदल सकती।
A. कभी भी
B. दीर्घकाल में
C. अल्पकाल में
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर - C. अल्पकाल में
42. निम्न में से कौन सी मद परिवर्ती लागत का उदाहरण है।
A. कच्चे माल की लागत
B. इमारत का किराया
C. बीमा की किस्त
D. नगरपालिका कर
उत्तर - A. कच्चे माल की लागत
43. औसत स्थिर लागत...
A. उत्पादन के हर स्तर पर उतनी ही रहती है
B. उत्पादन बढ़ने पर बढ़ती है
C. उत्पादन बढ़ाने पर घटती है
D. प्रारंभ में बढ़ती है फिर घटती है
उत्तर - C. उत्पादन बढ़ाने पर घटती है
44. जब कीमत कम करके अधिक बेचा जा सकता है तब-
A. AC = AR
B. AR < MR
C. MC = MR
D. AR = MR
उत्तर - B. AR < MR
45. कुल उत्पाद कैसे निकाला जा सकता है।
A. ΣAP
B. ΣTP
C. ΣMP
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर - B. ΣTP
Note - Σ सिग्मा
46. उत्पादन फलन में उत्पादन किस का फलन है।
A. उत्पादन का
B. कीमत का
C. कुल व्यय का
D. उपरोक्त सभी
उत्तर - D. उपरोक्त सभी
47. जब सीमांत उत्पाद शून्य हो तो कुल उत्पाद की स्थिति होगी।
A. शून्य
B. धनात्मक
C. ऋणात्मक
D. अधिकतम
उत्तर - D. अधिकतम
48. उत्पादन फलन को व्यक्त करता है।
A. Qx = Px
B. Qx = Xx
C. Qx = f(A,B,C,D)
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर - C. Qx = f(A,B,C,D)
49. क्या सीमांत उत्पाद शून्य या ऋणात्मक हो सकता है।
A. हां
B. नहीं
C. शायद
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर - A. हां
Note - उत्पादन की तृतीय अवस्था में सीमांत उत्पादन शून्य एवं उसके बाद ऋणात्मक होने लगता है।
50. पैमाने के बढ़ते प्रतिफल के लागू होने के क्या कारण हैं।
A. आंतरिक बचतें
B. बाह्य बचतें
C. आंतरिक एवं बाह्य दोनों
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर - C. आंतरिक एवं बाह्य दोनों
51. वह बचतें कौन सी हैं जो फर्म को अपने कार्यों से प्राप्त होती हैं।
A. आंतरिक बचतें
B. बाह्य बचतें
C. A और B दोनों
D. उपर्युक्त सभी
उत्तर - A. आंतरिक बचतें
52. उत्पादन के साधन हैं।
A. भूमि
B. पूंजी
C. श्रम
D. उपरोक्त सभी
उत्तर - D. उपरोक्त सभी
53. श्रम उदाहरण है।
A. स्थिर साधन का
B. परिवर्तनशील साधन का
C. A और B दोनों
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर - B. परिवर्तनशील साधन का
54. उत्पादन प्रक्रिया है।
A. उपभोग की
B. आय पैदा करने की
C. मूल्य वृद्धि की
D. मूल्य में कमी करने की
उत्तर - A. उपभोग की
Note - उपभोग आर्थिक क्रियाओं का आदि एवं अंत है।
55. जब कुल उत्पादन में बढ़ती हुई दर से वृद्धि होती है तब सीमांत उत्पादन
A. बढ़ता है
B. स्थिर रहता है
C. शून्य हो जाता है
D. अधिकतम होता है
उत्तर - A. बढ़ता है
56. भौतिक अदाओं और भौतिक प्रदा के बीच संबंध को कहते हैं।
A. लागत फलन
B. आगम फलन
C. उत्पादन फलन
D. तकनीकी फलन
उत्तर - C. उत्पादन फलन
57. अल्पकाल में उत्पादन फलन में नियम लागू होता है।
A. परिवर्तनशील अनुपातों का नियम
B. पैमाने के प्रतिफल
C. A और B दोनों
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर - A. परिवर्तनशील अनुपातों का नियम
58. उत्पादन की प्रथम अवस्था में
A. कुल उत्पादन में बढ़ते हुए दर से वृद्धि होती है
B. सीमांत उत्पादन बढ़ता है
C. सीमांत उत्पादन घटता है
D. A और B दोनों
उत्तर - D. A और B दोनों
59. कुल उत्पादन से आशय है।
A. एक निश्चित समय में उत्पादित वस्तुओं का कुल मूल्य
B. एक निश्चित समय में उत्पादित वस्तुओं का कुल मात्रा
C. एक निश्चित समय में बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध वस्तुओं की कुल मात्रा
D. एक निश्चित समय में बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध वस्तुओं की कुल मूल्य
उत्तर - B. एक निश्चित समय में उत्पादित वस्तुओं का कुल मात्रा
60. जब उत्पत्ति के साधनों में की गई वृद्धि की तुलना में उत्पादन की मात्रा में आनुपातिक वृद्धि होती है तो इसे कहा जाता है।
A. पैमाने का बढ़ता प्रतिफल
B. पैमाने का स्थिर प्रतिफल
C. पैमाने का घटता प्रतिफल
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर - B. पैमाने का स्थिर प्रतिफल
61. निम्न में से कौन सा स्थिर लागत का उदाहरण नहीं है।
A. भूमि और भवन पर व्यय
B. प्लांट एवं मशीनरी पर व्यय
C. अस्थाई (आकस्मिक) श्रमिकों की मजदूरी एवं वेतन
D. लाइसेंस फीस
उत्तर - C. अस्थाई (आकस्मिक) श्रमिकों की मजदूरी एवं वेतन
62. उत्पादन प्रारंभ होने के पहले निम्न में से कौन सी लागत पाई जाती है।
A. स्पष्ट लागत
B. अस्पष्ट लागत
C. स्थिर लागत
D. परिवर्तनशील लागत
उत्तर - C. स्थिर लागत
63. लाभ = ...
A. आगम - लागत
B. आगम + लागत
C. आगम = लागत
D. आगम / लागत
उत्तर - A. आगम - लागत
64. निम्न में से कौन सा समीकरण सही नहीं है।
A. AR = P x Q / Q
B. AR = P - Q / Q
C. AR = TR / Q
D. AR = TRn - TRn-1
उत्तर - B. AR = P - Q / Q
65. जब सीमांत आगम शून्य होती है तब कुल आगम
A. बढ़ती है
B. घटती है
C. अधिकतम होती है
D. न्यूनतम होती है
उत्तर - C. अधिकतम होती है
66. सीमांत लागत = ...
A. ∆TC/∆Q
B. TCn - TCn-1
C. TC/Q
D. A. तथा B. दोनों
उत्तर - D. A. तथा B. दोनों
67. वस्तु की 12 इकाइयों को उत्पादित करने पर औसत लागत ₹40 है। ऐसे में 12 इकाइयों की उत्पादन की कुल लागत होगी।
A. 28 ₹
B. 52 ₹
C. 240 ₹
D. 6.66 ₹
उत्तर - उपरोक्त दिये विकल्प गलत हैं
Note - सही उत्तर इस प्रकार होगा: औसत लागत = कुल लागत / उत्पादन की मात्रा, AC = TC / Q, 40 = x / 12, 480 = x, सही उत्तर ₹480 होगा।
68. कुल आगम TR = ...
A. P x Q
B. EMR
C. AR/Q
D. A एवं B दोनों
उत्तर - A. P x Q
Note - B. EMR अस्पष्ट है।
69. स्थिर साधनों के प्रयोग में परिवर्तन नहीं किया जाता है।
A. अल्पकाल में
B. दीर्घकाल में
C. दोनों में
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर - A. अल्पकाल में
70. पूर्ण प्रतियोगिता में औसत लागत
A. सीमांत लागत के बराबर होती है
B. X अक्ष के समानांतर होती है
C. दोनों A एवं B
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर - C. दोनों A एवं B
71. शुद्ध लाभ -
A. TR - TFC
B. TR - TVC
C. TR - TFC - TVC
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर - C. TR - TFC - TVC
Note - कुल आगम में से कुल स्थिर लागत एवं कुल परिवर्तनशील लागत को घटा दिया जाता है तो उत्पादक का शुद्ध लाभ प्राप्त होता है।
72. TR = TC 10 रुपए यह स्थिति है।
A. असामान्य लाभ की
B. सामान्य लाभ की
C. सम विच्छेद बिंदु की
D. दोनों B एवं C की
उत्तर - D. दोनों B एवं C की
Note - कुल आगम तथा कुल लागत बराबर होने पर उत्पादक को सामान्य लाभ प्राप्त होता है तथा यह दोनों वक्र एक दूसरे को सम विच्छेद बिंदु पर काटते हैं।
73. सामान्य लाभ को अंतर्निहित लागत के एक भाग के रूप में माना जाता है क्योंकि
A. यह स्वामी द्वारा उद्यमी उपकरणों की लागत है
B. यह निश्चित लागत है
C. यह परिवर्तनशील लागत है
D. यह सामाजिक लागत है
उत्तर - A. यह स्वामी द्वारा उद्यमी उपकरणों की लागत है
Note - सामान्य लाभ उत्पत्ति के साधन उद्यमी या साहसी का प्रतिफल है।
74. आउटपुट के एक विशेष स्तर पर एक निर्माता पाता है कि एक निर्माता अपने लाभ को अधिकतम करने के लिए क्या करेगा।
A. उत्पादक उत्पादन बढ़ाएगा
B. निर्माता उसका उत्पादन कम करेगा
C. पहले से ही अधिकतम लाभ के रूप में कोई परिवर्तन नहीं
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर - C. पहले से ही अधिकतम लाभ के रूप में कोई परिवर्तन नहीं
Note - एक निर्माता का उद्देश्य अपने लाभ को अधिकतम करना होता है, अगर वह पहले से ही अधिकतम लाभ के स्तर पर है तो उत्पादन में कोई परिवर्तन नहीं करेगा।
75. सामान्य लाभ जब होता है जब-
A. AR > AC
B. AR = AC
C. AR < AC
D. TR > TC
उत्तर - B. AR = AC
Note - औसत आगम वक्र, जिसे वस्तु का कीमत वक्र भी कहा जाता है, अगर औसत लागत के बराबर होता है तो इस स्थिति में उत्पादक सामान्य लाभ प्राप्त करता है।
रिक्त स्थानों की पूर्ति
प्रश्न उत्तर
1. वह नियम जो ............ में लागू होता है उसे परिवर्तनशील अनुपातों का नियम कहते हैं। अल्पकाल
2. वह नियम जो ............ में लागू होता है उसे पैमाने के प्रतिफल का नियम कहते हैं। दीर्घकाल
3. औसत लागत तथा सीमांत लागत दोनों ही ............ लागत से ज्ञात की जाती है। कुल
4. ............ लागत, औसत लागत को उसके सबसे निचले बिंदु पर काटती है। सीमांत
5. फर्म की संख्या बढ़ने पर बाजार में पूर्ति ............ है। बढ़ती
6. ............ लागत, औसत लागत को उसके सबसे निचले बिंदु पर काटती है। सीमांत
7. ............ वक्र आयताकार अतिपरवलय वाला होता है। औसत आगम
8. ............ लागत में एक फर्म द्वारा उत्पन्न प्रारंभ करने से लेकर उसे जारी रखने की प्रक्रिया में होने वाले सभी मौद्रिक उपायों को शामिल किया जाता है। कुल
9. कुल लागत तथा स्थिर लागत के अंतर को ............ लागत कहते हैं। परिवर्तनशील
10. औसत लागत तथा सीमांत लागत दोनों ही ............ लागत से ज्ञात की जाती है। कुल
11. अल्पकाल में एक विवेकशील उत्पादक स्वयं को उत्पादन की ............ अवस्था में रखना चाहता है। द्वितीय
12. ............ लागत एक अतिरिक्त इकाई को उत्पादित करने की लागत होती है। सीमांत
13. ............ वक्र आयताकार अतिपरवलय होता है। औसत आगम
14. औसत लागत तथा सीमांत लागत दोनों ही ............ लागत से ज्ञात की जाती है। कुल
15. कुल लागत तथा स्थिर लागत के अंतर को ............ लागत कहते हैं। परिवर्तनशील
16. वस्तुओं के विक्रय से प्राप्त होने वाले व्ययों पर आधिक्य को ............ कहते हैं। लाभ
17. जब सीमांत आगम शून्य होती है तब ............ आगम अधिकतम होती है। कुल
18. औसत आगम को ............ भी कहा जाता है। मांग वक्र
19. उत्पादन के साधनों पर किसी वस्तु के उत्पादन हेतु जो कुल धनराशि खर्च की जाती है उसे ............ कहा जाता है। साधन लागत
एक शब्द में उत्तर
प्रश्न उत्तर
1. स्थिर लागत व परिवर्तनशील लागत का योग किसके बराबर होता है। कुल लागत
2. परिवर्तनशील दो साधन बताइए। श्रम पूंजी
3. सीमांत लागत वक्र अंग्रेजी वर्णमाला के किस अक्षर के समान होता है। U अक्षर
4. परिवर्तनशील लागत में परिवर्तन के कारण कौन सी लागत उत्पन्न होती है। सीमांत
5. वस्तु की कीमत का पूर्ति पर अधिक प्रभाव पड़ता है। दीर्घकाल में
6. पूर्ण प्रतियोगिता में कुल आगम वक्र की आकृति कैसे होती है? धनात्मक ढाल वाली रेखा
7. कौन सी प्रतियोगिता में वस्तु की एक कीमत होती है? पूर्ण प्रतियोगिता
8. आगम की कौन सी अवधारणा कीमत कहलाती है? औसत आगम
9. वस्तु की प्रति इकाई से प्राप्त होने वाली आगम को क्या कहते हैं? औसत आगम
10. सीमांत लागत वक्र अंग्रेजी के किस अक्षर के समान होता है? U-आकार
11. परिवर्तनशील लागत में परिवर्तन के कारण कौन सी लागत उत्पन्न होती है? सीमांत लागत
12. जब औसत लागत बढ़ती है तो सीमांत लागत पर क्या प्रभाव पड़ता है? सीमांत लागत भी बढ़ती है
13. जब कुल आगम (TR) और कुल लागत (TC) बराबर होती है, तो उत्पादक को किस प्रकार का लाभ मिलता है? सामान्य लाभ
14. एक उत्पादक कौन होता है? साहसी
15. किसी वस्तु के उत्पादन में प्रयुक्त होने वाले उत्पत्ति के समस्त साधनों को किया जाने वाला भुगतान क्या कहलाता है? साधनों का प्रतिफल
16. उस धनराशि को क्या कहते हैं, जो किसी फर्म द्वारा एक वस्तु की निश्चित मात्रा के विक्रय से प्राप्त होती है? आगम
17. सीमांत लागत किस पर निर्भर करती है? कुल लागत
सत्य/असत्य
1. शून्य उत्पादन होने पर परिवर्तनशील और स्थिर दोनों ही साधन घटा दिए जाते हैं।
असत्य
2. अल्पकाल में परिवर्तनशील साधन अपरिवर्तित रहते हैं।
असत्य
3. उत्पादन बंद कर देने पर स्थिर लागत शून्य हो जाती है।
असत्य
4. पैमाने के प्रतिफल का संबंध दीर्घकालीन उत्पादन फलन से होता है।
सत्य
5. कर में वृद्धि होने से उत्पादन लागत बढ़ती है और पूर्ति में कमी आती है।
सत्य
6. पूर्ति और कीमत में विपरीत संबंध होता है।
असत्य
7. पूर्ति का संबंध लागत से होता है।
सत्य
8. कुल लागत, कुल स्थिर लागत तथा कुल परिवर्तनशील लागत का योग होती है।
सत्य
9. औसत लागत वक्र अंग्रेजी भाषा के वर्णमाला Y के समान होता है।
असत्य
सही जोड़ी बनाइए
A. कुल उत्पादन 1. अल्पकाल
B. साधन के प्रतिफल का नियम 2. उत्पादन फलन
C. अदा एवं प्रदा में संबंध 3. वस्तुओं तथा सेवाओं की कुल मात्रा
D. AC और MC वक्र 4. अतिरिक्त उत्पादन
E. सीमांत उत्पादन 5. U आकार
उत्तर - A-3, B-1, C-2, D-5, E-4
A. औसत आगम 1. सीमांत आगम का योग
B. औसत आगम वक्र 2. TR/Q
C. कुल लागत TR 3. मांग वक्र
D. TFC वक्र 4. U आकार
E. AC और MC वक्र 5. X के समानांतर
उत्तर - A-2, B-3, C-1, D-5, E-4
1. पूर्ण प्रतियोगिता A. TFC वक्र
2. औसत आगम B. कुल आगम TR
3. AC और MC वक्र C. औसत आगम वक्र
4. औसत आगम वक्र D. पूर्ण प्रतियोगिता
5. कुल आगम TR E. औसत आगम
6. TFC वक्र F. AC और MC वक्र
उत्तर - 1-D, 2-E, 3-F, 4-C, 5-B, 6-A

Post a Comment

और नया पुराने
click
в